हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने सोमवार को वृंदावन के परिक्रमा मार्ग, घाटों की स्थिति के साथ ही यातायात एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गंदगी और अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विद्यापीठ चौराहे पर स्थापित थैला बैंक के थैले की गुणवत्ता देखी और उसे घटिया बताया। निरीक्षण के बाद बैंक संचालक थैला लेकर चले गए। कमिश्नर ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और नगरायुक्त शशांक चौधरी के साथ सबसे पहले युगलघाट का निरीक्षण किया। इसके बाद बिहार घाट, चीरघाट भ्रमर घाट एवं केशीघाट का जायजा लिया। यमुना के घाटों पर गंदगी, परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण और गंदगी देखकर नगर आयुक्त से सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। इस परबताया कि बांकेबिहारी क्षेत्र एवं परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था निजी कंपनी सफाई किंग्स को दी गई है। इस पर कमिश्नर ने कंपनी के एक कर्मचारी जानकारी ली। सफाई कर्मी ने बताया कि दो पाली में सफाई की जाती है। 65 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। इसके बाद कमिश्नर ने बांकेबिहारी मंदिर मार्ग को जाने वाले मुख्य मार्ग को देखा, जहां जगह-जगह गंदगी और अतिक्रमण मिला।सफाई और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुधार के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने के नाम किया परेशान किया जा रहा है। मार्गों पर ढकेल लगाने वालों ने विद्यापीठ चौराहे पर मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने नगर निगम और पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर मार्ग से हटाने की शिकायत की है। ढकेल संचालक गोपाल प्रसाद, नारायण सिंह एवं हेमंत ने कहा कि नगर निगम द्वारा मार्गों के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाने के बजाय छोटे व्यापारियों को परेशानी किया जा रहा है। नगर निगम और पुलिस की इस कार्रवाई से उनका रोजगार चौपट हो गया है। उन्हें ढकेल लगाने के लिए पर्याप्त स्थान दिया जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
