• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन में 300 और ई- रिक्शा को मिला क्यूआर कोड

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में  300 और ई-रिक्शा को क्यूआर कोड लगाकर संचालन के लिए रवाना किया गया। इससे पहले एसएसपी ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए 125 ई रिक्शा को रवाना किया था। अब निर्धारित रंग और क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा की संख्या 425 हो गई। मंगलवार को 100 और ई-रिक्शा क्यूआर कोड दिए जाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ने पवन हंस हेलीपेड पर क्यूआर कोड लगे ई रिक्शा, ड्रेस कोड, यात्री किराया और तीन रंग और तीन रूटों पर चलने वाले ई-रिक्शा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर ई रिक्शा पर लगे क्यूआर कोड को स्कैपन कर चेक किया। उन्होंने बताया कि तीन रूटों पर चलने वाले इन रिक्शा को वृंदावन क्षेत्र का ही व्यक्ति ही चला सकेगा। हर रिक्शा पर क्यूआर कोड के साथ न्यूनतम दस और अधिकतम बीस रुपये किराया निर्धारित कर सूची चस्पा की गई है।एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ई रिक्शा का निर्धारित संख्या में व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। जैसे रंग ई-रिक्शा का होगा उसके चालक की यूनिफार्म का रंग भी वैसा ही होगा। तीन रूटों पर लाल, नीला, परपल रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र ठाकुर, कौशल महाराज, ताराचंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.