• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन पर अलीगढ़ के युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Byvijay.singhal1233

Dec 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार तड़के अलीगढ़ के एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने भी मामले में चुप्पी साध ली है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि तड़के चार बजे के करीब एक युवक ने जंक्शन से गुजर रही ट्रेन के अंतिम कोच के नीचे अपनी गर्दन रख दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाने से पुलिस की टीम पहुंची। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर नीरज मोहन (30) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव नगला पार, इगलास अलीगढ़ के तौर पर हुई। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने आत्महत्या की वजह पता होने से मना कर दिया। मामले में जांच की जा रही है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.