हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित नरहौली पुल के पास प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे युवक-युवती, आगरा से मथुरा आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि युवक गंभीर घायल था। मोबाइल फोन के आधार पर युवती की पहचान वंशिका बाली 19 वर्षीय पुत्री रवि बाली निवासी मॉडल टाउन, यमुनानगर (हरियाणा) और युवक की शिनाख्त विवेक गुप्ता 19 वर्षीय पुत्र महेश गुप्ता निवासी उत्तमनगर, करनाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की जेब से शुक्रवार की अंबाला से ऋषिकेश तथा ऋषिकेश से मथुरा की टिकट मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बृहस्पतिवार को घर से निकले हैं। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
