• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा। निकाय चुनाव में भाजपा की विफलता को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

Byvijay.singhal1233

Apr 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की विफलता को चुनावी मुददा बनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।
पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया जाएगा। नगर निगम के 70 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । नगर निगम पार्षद और मेयर पद के लिए मजबूत प्रत्याशी को उतारा जाएगा। पूर्व अध्यक्ष यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि नगर निगम की सत्ता में बैठी भाजपा के कुशासन से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। इसी को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। इस अवसर पर सोहन सिंह सिसोदिया, बिहारीकान्त तिवारी नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ नंदन सिंह एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह मौजूद रहे। बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत कुरेशी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.