• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा। महावन मेंआपसी कहासुनी में दोस्त ने सीने में मारी गोली, SSP घटनास्थल पर पहुंचे

Byvijay.singhal1233

Jan 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के महावन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के ही दोस्त पर लगा है। घटना के बाद फिलहाल आरोपित फरार है। जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जायजा लिया। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई भी प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिव नगर कालोनी निवासी नितिन 26 बर्षीय रात को अपने दोस्त कृष्णा के साथ कालोनी में ही खड़ा बातचीत कर रहा था। इससे पहले मृतक के छोटे भाई बंटी से कृष्णा का झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर नितिन, कृष्णा से बात करने उसके घर गया हुआ था। कृष्णा अपने साथियों के साथ घर से बाहर मिला। कृष्णा के साथ उसके भाई लोकेश, योगेश एवं अन्य साथी थे। नितिन ने कृष्णा से बातचीत की तो थोड़ी देर बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद कृष्णा ने पास रखा तमंचा निकाला और नितिन पर गोली दाग दी। गोली लगते ही नितिन वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा नितिन खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद नितिन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्वजनों द्वारा नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर नितिन ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई मोहित ने बताया कि नितिन आगरा में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करता है। वह शनिवार को शाम को घर आता और सोमवार की सुबह आगरा चला जाता था। नितिन से कोई झगड़ा नहीं हुआ था नितिन का भाई भी बंटी मथुरा में मार्केटिंग कंपनी में भी काम करता है। झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। देर रात एसएसपी शैलेश पांडेय भी घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दी गई।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.