हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दो-तीन दिन से मौसम साफ है। धूप भी खिल रही है। दोपहर में हवा की गति बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। शाम को मौसम में गलन बढ़ने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। बीते दिनों पड़ी भीषण ठंड से हर कोई आहत था। कई दिन कोहरा छाया रहा और गलन व शीत हवा से लोगों के हाड़ तक कांप रहे थे। रविवार से मौसम साफ हो रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो सूर्य देव अपनी कृपा बरसा रहे थे। बादल गायब थे और धूप खिली हुई थी। तमाम लोग खुले में खड़े होकर धूप से शरीर को सेंकते दिखे। हालांकि ठंडी हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। ऐसे में तमाम लोग स्वेटर और मफलर से लैस हो गए। हवा की गति धीमी होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की
वहीं मंगलवार देर शाम मौसम में गलन बढ़ने से लोग फिर ठिठुरने को मजबूर हो गए। सोमवार की रात्रि में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री परेशान दिखे। वहां अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं नजर आई। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने ठिठुरते हुए रात काटी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
