• Thu. Nov 26th, 2026

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में मनोज रावत ने पाई सफलता

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रक्षिक्षण परिषद लखनऊ में 18 से 19 जून तक आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद मथुरा से प्राथमिक विद्यालय ऊमरी ब्लॉक मथुरा के प्रधानाध्यापक एवं भारत स्काउट और गाइड के सहायक लीडर ट्रेनर मनोज रावत ने सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के निदेशक गणेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान द्वारा उन्हें संयुक्त रूप से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में मनोज रावत ने जनपद में प्रथम प्रयास में प्रथम बार सफलता प्राप्त की है। विदित रहे कि सत्र 2023–24 की जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में मनोज रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसके फलस्वरूप विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा मनोज रावत का नाम प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा योग शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृध्दि के लिये योग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है ।
जनपद में प्रदेश स्तर पर प्रथम प्रयास में प्रथम बार सफलता प्राप्त करने पर कुलदीप सारस्वत अशोक सोलंकी मुकुलकान्त उपाध्याय विजय वशिष्ठ रोशन लाल मनोज सारस्वत भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ कमल कौशिक जिला सचिव जोगेंद्र सिंह गुरुप्यारी सत्संगी प्रीति चाहर प्रेमकिशोर शर्मा मनोज चाहर योगेन्द्र सिंह इन्द्रदेव तिवारी सीमा सिंह नीरज कुमारी बबिता शिखा वर्मा राजू चौधरी उपेंद्र रावत जितेन्द्र चौहान कपिल देव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.