• Thu. Nov 26th, 2026

धूमधाम के साथ निकलेगी मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
6 अप्रैल  को होगा राया का प्रसिद्ध आतिशबाजी मेला , कलैंडर का हुआ विमोचन
मथुरा। राया में गणेशबाग  स्थित माता मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा 29 मार्च को साय चार बजे धूमधाम के साथ नगर भृमण को निकलेगी। समिति अध्यक्ष विशाल पाराशर ने बताया कि इस बार 69 वां माता मनकामेश्वरी देवी मेला धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश जिलाधिकारी मथुरा सीपी सिंह शैलेश कुमार पांडेय डीआईजी/ एसएसपी मथुरा ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु  ( एड ) उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पवन नवरत्न  मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।मेले में प्रातः प्रतिदिन हवन कीर्तन साय को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मेले में झूले नाव आदि बच्चों के मनोरंजन के साधनों के अलावा खानपान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर सेवायत महन्त मनोज नागर ने बताया कि 6 अप्रैल को राया का प्रसिद्ध आतिशबाजी मेला का आयोजन साय सात बजे होगा जिसमें दूरदराज के मशहूर आतिशबाज अपनी आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे । रात्रि को  रसिया दंगल का आयोजन किया जायेगा । सात अप्रैल को देवी जागरण प्रसादी के साथ मेला का समापन होगा। इस दौरान ललितमोहन गुप्ता , योगेश शर्मा मनोज वार्ष्णेय कालीचरन अग्रवाल पुनीत चौबे रोहित शर्मा मोहित शर्मा राजन भट्ट आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.