हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में अहम कदम उठाया है। उन्होंने लोको पायलट के लिए वर्किंग कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए नई कवायद की है। उन्होंने बताया कि लोको पायलट को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे अपनी ड्यूटी को बेहतर ढंग से कर सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। रेलवे जंक्शन पर लोको पायलटों के लिए लॉबी और रनिंग रूम को वातानुकूलित किया गया है और उन्हें अच्छे से सुसज्जित किया गया है। लोको पायलट को रिफ्रेशमेंट रूम, स्टेशन क्षेत्र में वाकिंग सुविधा, रनिंग रूम में कैंटीन की सुविधा, शौचालय और गुणवत्तापूर्ण आराम की सुविधा प्रदान की है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लोको पायलटों को सुविधा देने के लिए कई चीजों का विस्तार किया है। उन्होंने बताय कि पैसेंजर ट्रेनों पर कार्यरत कर्मचारी स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान ट्रेन के शौचालय का उपयोग करते हैं और इस समय का उपयोग नाश्ते के लिए भी करते हैं। स्टेशन के कर्मचारी लोको पायलटों को सदैव सहयोग देते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
