हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस में रूम दिलाने का काम करने वाले दलालों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। पुलिस के अनुसार, बांकेबिहारी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, चैतन्य विहार रमणरेती और अन्य प्रमुख स्थानों पर कुछ लोग होटल और गेस्ट हाउसों के लिए ग्राहक तलाशते हुए श्रद्धालुओं को बीच सड़क पर रोक लेते हैं। कई बार ग्राहकों को लेकर इनके बीच कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अभियान के दौरान पुलिस लगातार निगरानी करेगी। सड़क पर रूम दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं को रोकने, जबरन होटल ले जाने की कोशिश करने या विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वृंदावन थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों से भी अपील की कि वे ग्राहकों को बुलाने के लिए सड़क पर दलाल न खड़े करें। यदि किसी होटल या गेस्ट हाउस की ओर से इस तरह की गतिविधियां कराई जाती मिलीं तो संबंधित लोगों के साथ-साथ संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
