हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा में खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन मनोज (28 वर्ष) पुत्र रज्जो निवासी बाटी की मंगलवार शाम 6:30 बजे करंट लगने से झुलसकर मौत हो गई। परिजन ने एसएचओ पर बिना सूचना के बिजली चालू करने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजन ने मुआवजा व एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बिजलीघर का घेराव कर दिया। ग्रामीणों को आता देख एसडीओ व जेई बिजलीघर छोड़कर फरार हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया। मौके पर एसपी सिटी अरविंद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव गुप्ता, थाना हाईवे, थाना वृंदावन, कोतवाली छाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुआवजे के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक के भाई गुड्डू ने बताया सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक एसडीओ, जेई व विभागीय अधिकारियों के आदेश पर विद्युत मेंटीनेंस कार्य के चलते शट डाउन के आदेश थे। इसके बाद भी लाइन चालू कर दी, जिससे उनके भाई की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी व एक बेटा है। एसपी सिटी ने बताया परिजन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
