• Sat. Nov 28th, 2026

नोहझील में ईंट-भट्ठों का संचालन मिला अवैध

Byvijay.singhal1233

May 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई की। 10 भट्ठों की जांच की गई। इसमें 2 मानकों पर खरे पाए गए। 8 भट्ठों का अवैध तरीके से संचालन होता मिला। इन पर पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण-पत्र, प्रदूषण विभाग की एनओसी, मिट्टी खनन की अनुमति सहित अन्य मानक पूर्ण नहीं मिले। इसके चलते मां गोलागढ़ी ईंट उद्योग मुसमुना खादर, बालाजी ईंट उद्योग व देव ईंट उद्योग मनीगढ़ी, विजय ईंट उद्योग तिलकागढ़ी, जेआर ईंट उद्योग व एमएस ईंट उद्योग नानकपुर बांगर, दाऊजी ईंट उद्योग व टोडर ईंट उद्योग फरीदमपुर बांगर की आग को दमकल की मदद से पानी डालकर बुझा दिया गया। वहीं दो ईंट भट्ठों राम ईंट उद्योग नानकपुर बांगर व ओम ईंट उद्योग मनीगढ़ी खादर मानकों पर खरे उतरे। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा ने बताया कि आठ ईंट भट्ठों को मानक पूर्ण न होने के चलते आग बुझाकर बंद करा दिया गया है। दो ईंट भट्ठे जांच में सही पाए गए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.