• Fri. Jul 3rd, 2026

नंदगाँव की बिटिया मुस्कान वाल्मीकि ने मथुरा में लहराया परचम, आई पी एस बनने का सपना

ByVijay Singhal

May 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगाँव के क़स्बा निवासी रामसिंह वाल्मीकि की पुत्री कु. मुस्कान ने सी बी एस ई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त अपने गांव का गौरव बढ़ाया है। मुस्कान मथुरा के रमनलाल शोरवाला स्कूल की छात्रा है जिसने स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान का सपना है कि वो यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बनेगी और देश सेवा करेगी। नंदगाँव के नाहर सिंह निवासी रामसिंह वाल्मीकि की होनहार पुत्री कु. मुस्कान ने दसवीं की परीक्षा ए ग्रेड के साथ उत्तीर्ण की है। गणित विज्ञान हिंदी अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। मेधावी छात्रा मुस्कान की स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति रही इसका भी उसको स्कूल से अवार्ड मिला है। गांव की मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि पर केबिनेट मन्त्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता महेश काजू सुशील गोस्वामी डॉ हरिमोहन गोस्वामी भुवनेश गोस्वामी दानो नेता महावीर सिंह उधम सिंह एड. ने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.