• Sat. Oct 31st, 2026

कुष्ठ रोगी खोजो अभियान जनजागरूकता रैली के साथ शुरू

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में सोमवार से कुष्ठ रोग खोजी अभियान की शुरुआत सीएमओ कार्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने संयुक्त रूप से कुष्ठ प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। यहां से निकाली गई जनजागरूकता रैली में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव और उसके उपचार के प्रति जागरूक किया। कुष्ठ प्रचार वाहन को रवाना करने के साथ ही कुष्ठ रोग खोजी अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डाॅ. एके वर्मा ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता और सतर्कता बहुत जरूरी है। यदि व्यक्ति को किसी स्थान पर सुन्नपन एवं त्वचा का रंग बदलने पर उसे तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए, ताकि समय रहते बीमारी का उपचार हो सके और वह कुष्ठ दिव्यांगता से बच सके। कुष्ठ रोग अधिकारी डाॅ. विषन दत्त गौतम ने बताया कि कुष्ठ रोग खोजी अभियान के साथ ही पांच दिन कुष्ठ प्रचार वाहनों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। एक प्रचार वाहन शहरी क्षेत्र में और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। एसीएमओ डॉ. आलोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसपी राठौर, डाॅ. चित्रेश, डाॅ. अनुज कुमार चौधरी, डीपीएम संजय सिहोरिया, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक पारुल शर्मा, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक फौजिया खानम, डाॅ. पीयूष सोनी, एनएमएस आरके सिंह, आरडी यादव, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.