• Sun. Nov 1st, 2026

यमुना में बढ़ा जलस्तर बना क्रूज संचालन में बाधा

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर क्रूज के संचालन में बाधा बन गया। सोमवार सुबह केवल क्रूज ने दो चक्कर लगाए। करीब 64 सवारियों ने क्रूज का लुत्फ उठाया। कंपनी ने जिला प्रशासन से गोकुल बैराज के गेट खोलकर यमुना का जलस्तर कम करने की गुहार लगाई, पर एक नहीं चली। इसके चलते संचालन बंद करना पड़ा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के क्रूज का लोकार्पण करने के बाद यमुना में केवल चार दिन ही संचालन हो सका। कभी यमुना का बढ़ता जलस्तर बाधा बन रहा है तो कभी स्टाफ और चालक की छुट्टी भारी पड़ने लगी है। हालांकि सोमवार को क्रूज ने सुबह 7:30 और 9:30 बजे दो चक्कर लगाए। इस समय दो चक्कर में क्रूज में केवल 64 सवारी ही मिल सकी। यमुना के बढ़े जलस्तर के चलते सवारी भी सैर करने के लिए घबराती दिखीं, फिर भी दो चक्कर का संचालन कंपनी ने किया। चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि यमुना में बढ़ता जलस्तर सोमवार को क्रूज संचालन में बाधा बना, फिर भी क्रूज ने दो चक्कर लगाए। इन दो चक्करों में करीब 64 सवारियों ने सैर की। हालांकि जिला प्रशासन से यमुना का जलस्तर कम करने के लिए गोकुल बैराज खोलने के लिए गुजारिश की गई, पर नाकामी हाथ लगी। फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को स्थिति के मुताबिक ही संचालन किया जाएगा। यमुना में दीपक जलाने से क्रूज में हुए छेद यमुना में दीपक जलाना क्रूज के लिए महंगा पड़ गया। इसके चलते क्रूज में छेद हो गए, जिससे काफी नुकसान तो नहीं हुआ, पर कंपनी को दिक्कत हुई है। चेयरमैन राहुल शर्मा का कहना है कि मंगलवार को क्रूज को दुरुस्त कर दोपहर में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.