• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा में 2 दिन रहेगा रूट डायवर्जन:CM योगी के दौरे को लेकर भारी वाहनों पर रोक, घर से निकलने से पहले देख ले प्लान

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love

सीएम योगी शनिवार और रविवार को मथुरा दौरे पर रहेंगे। CM के दौरे के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है।

 

11. विकास बाजर से बीएन पोद्धार स्कूल की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

12. एनसीसी तिराहा से बीएन पोद्धार स्कूल (कार्यक्रम स्थल) की ओर कार्यक्रम मे सम्मिलित होने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।

13. कैनरा बैक तिराहा औरंगाबाद से वैटनरी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय प्रतिबंधित रहेगे।

14. तहसील तिराहा से पुलिस लाइन की तरफ समस्त प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

15. डाक खाना तिराहा से पुलिस लाइन की तरफ समस्त प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

पार्किंग स्थल

1. सेठ वीएन पौद्धार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मे छाता की ओर से आने वाली बस, बड़े वाहन हाइवे कट सें धौली प्याऊ होते हुए सदर तिराहा के पास खाली पडी जमीन पर पार्क कराये जायेगे। वीवीआईपी प्रोग्राम के दृष्टिगत आवश्यकता पड़ने पर कार्यक्रम मे आने वाली बस एवं बड़े वाहनों का रूट बदला जा सकता है।

. वीएन पौद्धार स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे फरह की ओर से आने वाली बस,बडे वाहन टाउनशिप अंडर पास होते हुए गोकुल वैराज मोड से गौशाला तिराहा होकर लक्ष्मी नगर तिराहा से जीआईसी इंटर कॉलेज एवं रामलीला मैदान मे पार्क कराये जायेगे।

3. वीएन पौद्धार स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे राया, माट,वृंदावन की ओर से आने वाले बस,बड़े वाहन एवं चार पहिया वाहन जीआईसी इंटर कॉलेज एवं रामलीला मैदान मे पार्क कराये जायेगे,आवश्यकता पडने पर यमुना पुल से पहले लक्ष्मी नगर की ओर खाली पड़े मैदान मे वाहन पार्क कराये जायेगे।

4. छाता ,फरह ,गोवर्धन, की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन क्लैसी स्कूल के सामने खाली मैदान में पार्क किये जायेगे।

5. वीएन पौद्धार स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे आने वाली बस अथवा कार्यक्रम मे आने वाले बडे वाहन सदर थाना तिराहा के पास रामलीला ग्राउंड मे तथा जीआईसी इंटर कॉलेज में पार्क कराये जायेगे।

6. होलीगेट की ओर से कार्यक्रम मे आने वाले समस्त चार पहिया वाहन मल्टी लेवल पार्किग,विकास बाजार में पार्क कराये जायेगे।

7. रैली मे आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहन विकास बाजार स्थित मल्टी लेवल पार्किग एवं क्लैन्सी इंटर कॉलेज के मैदान मे पार्क कराये जायेगे।

8. वीवीआईपी कार्यक्रम मे आने वाले वीआईपी एवं सरकारी वाहन रेलवे स्टेशन की पार्किग मे पार्क कराये जायेगे ।

वृंदावन की यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान

रविवार को मुख्यमंत्री वृंदावन में रहेंगे। यहां भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

1. छटीकरा से वृंदावन की ओर भारी कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

2. छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टी लेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा ।

3. वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी,छोटी बस वृंदावन की ओर प्रतिबंधित रहेगी।

4. रुक्मिणी बिहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।

5. सुनरख तिराहा से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।

6. नन्दन वन कट तिराहा से प्रेम मन्दिर तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

7. वृंदावन कट,पानीगांव से वृंदावन की ओर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।

8. पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

9. पानीगांव चौराहा से सौ-सैया वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

10. पुलिस चौकी जैत के पास कट से तथा परिक्रमा मार्ग कट से भारी वाहन,हल्के वाहन सुनरख रोड, वृंदावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

11. गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

12. जुगल घाट बैरियर से वीआईपी जादौन पार्किग की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

13. हरि निकुंज चौराहा व अटल्ला चुंगी चौराहा से रमणरेती चौकी की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।

पार्किंग व्यवस्था

1. शिवा ढाबा के सामने पार्किंग।

2. पानीगांव पुलिस चौकी के पास पार्किंग।

3. पैरा ग्लाइडिंग पार्किंग।

4. पानी गांव पशु पैठ

5. पानी घाट तिराहा पार्किंग

6. ITI कॉलेज पार्किंग

7. पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा

8. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-1

9. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-2

10. माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में खाली मैदान में पार्किंग-3

11. मल्टी लेबल पार्किंग।

12. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग।

13. जादौन पार्किंग।

14. दारुख पार्किग

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.