• Sun. Jul 5th, 2026

चंद्रयान-3 की लैंडिंग, मथुरा में जश्न:संघ प्रमुख मोहन भागवत और साध्वी ऋतंभरा ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देश में खुशी का माहौल है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग की है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान प्राप्त किया है। वहीं, साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि धरती मां है और चंद्रमा मामा। रक्षाबंधन से पहले रक्षा सूत्र भेजा जो चंद्रमा को मिल गया। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर संघ प्रमुख ने प्रशन्नता जताते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी। संघ प्रमुख ने कहा कि अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान प्राप्त किया है। संपूर्ण देश के लिए ही नहीं, बल्कि सारे विश्व की मानवता के लिए। सारे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की अपने स्नेह से आलोढ़ित करने वाली दृष्टि को लेकर भारत अब शांति और समृद्धि विश्व को प्रदान करने वाला भारत बनने की दिशा में अग्रसर हुआ है। इसका प्रतीक आज का हम सबके आनंद का यह क्षण है।वृंदावन के केशव धाम में 3 दिवसीय प्रवास पर आए संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक कठोर परिश्रम से यह जो धन्यता का क्षण हमारे लिए खींच कर लाए हैं। उसके लिए हम उनके कृतज्ञ हैं। सारे वैज्ञानिकों का, उनको प्रोत्साहन देने वाले शासन-प्रशासन, सबका हम धन्यवाद करते हैं। हम उन सबका अभिनंदन करते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत उठेगा और सारी दुनिया के लिए उठेगा। भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा, यह बात अब सत्य होने जा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा इस उद्देश्य को साकार करने के लिए सारे देश का आत्मविश्वास जग गया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में यह एक वास्तविक अमृत वर्षा करने वाला क्षण हम सब लोगों ने अपनी आंखों से देखा है, इसलिए हम धन्य हैं। अब हम अपने कर्तव्य के लिए जागें, और आगे बढ़ें, इसकी आवश्यकता है। आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सामर्थ्य, आवश्यक कला कौशल, आवश्यक दृष्टि, यह सब कुछ हमारे पास है। यह आज के इस प्रसंग ने सिद्ध कर दिया है। मैं फिर से एक बार सबका अभिनंदन करता हूं और हृदय से कहता हूं भारत माता की जय। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर हिंदूवादी नेता साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गौरव का क्षण है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है, इसीलिए धरती मां ने भाई चंदा मामा के लिए रक्षा सूत्र भेजा। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने जो किया है। उससे देश का दुनिया में परचम लहर गया है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान हर पल रोमांच से भरने वाला था। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जिस समय लैंडिंग दिखाई जा रही थी उस समय उन्होंने 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया और पवन बेटे से कामना की, सब कुछ अच्छे से हो। देश के वैज्ञानिकों की मेहनत,लग्न का नतीजा रहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हर धार्मिक स्थल पर पूजा की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.