हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में बड़ी बैठक हुई। केशवधाम में मणिपुर हिंसा, नूंह हिंसा, लव जिहाद, धर्मांतरण और उत्तराखंड में अल्पसंख्यक स्थिति जैसे बड़े मुद्दे छाए रहे। मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं को जाति से बाहर निकलकर एकजुट होना चाहिए। राष्ट्र पहले होना चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत विश्व शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है। अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा। ये हमारे वैज्ञानिकों की सफलता है। यहां सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, उत्तराखंड, मेरठ, ब्रज प्रांत के प्रचारक, कार्यकारिणी, पूर्व क्षेत्र गोरखपुर, अवध, काशी प्रांत के प्रचारक, कार्यकारिणी और दोनों क्षेत्रीय प्रचारक शामिल हुए हैं। केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की बैठक में समाज में बढ़ रहे विद्वेष को दूर करना, राष्ट्रीयता, मणिपुर हिंसा, नूहं हिंसा, लव जिहाद और 2024 में होने वाले चुनावों का मुद्दा छाया रहा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं को जाति वाद से बाहर निकालकर एक जुट किया जाए। जन जन को राष्ट्रीयता से जोड़ा जाए। सभी के लिए राष्ट्र पहले होना चाहिए। केशव धाम में चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में बाहरी किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हुए 5 सत्रों में 5 विषय रखे गए। जिन पर चर्चा की गई। सभी सत्र में संघ प्रमुख मौजूद रहे। जनवरी में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले संघ इसकी जानकारी आम जन तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर बैठक के पहले दिन चौथे सत्र में इसकी चर्चा की गई। वहीं अंतिम सत्र में कहा गया कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग और वैज्ञानिकों की लगन की जानकारी देश के हर व्यक्ति को हो। बैठक में लव जिहाद पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इस अहम बैठक को लेकर केशव धाम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केशव धाम परिसर के अंदर जहां स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। वहीं केशव धाम के बाहर उत्तर प्रदेश पुलिस, एलआईयू, डॉग स्क्वायड की टीम तैनात रही। केशव धाम रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या न बने। इसके लिए यातायात पुलिस को भी तैनात किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
