• Sun. Jul 5th, 2026

बहू ने सास-ससुर पर कराई फायरिंग

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित किरण हॉस्पिटल के पास चाय-गुटखा की दुकान करने वाले दंपती पर मंगलवार दोपहर उनकी बहू ने भाई से जानलेवा हमला करा दिया। हमलावरों ने दंपती को पहले लाठी-डंडों से पीटा, इसका बाद फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर सास ने बहू व उसके भाई सहित पांच अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है। रूपा देवी निवासी नगला शिवाजी ने बताया कि बेटे मुनींद्र की पत्नी नीलम उनसे विवाद करती है। इसके कारण वह घर को छोड़ किराए के मकान में रहते हैं। किरण हॉस्पिटल के पास चाय-गुटखा की दुकान पति सोरन सिंह के साथ मिलकर करती हैं, जिससे जीवन यापन हो रहा है। मंगलवार दोपहर को नीलम का भाई धर्मेंद्र पुत्र सोहनलाल निवासी स्टेडियम नगर, अटलबंद, भरतपुर कार में अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ आया और पति को गाली देने लगा। इसके बाद धर्मेंद्र व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, पति सोरन सिंह को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों व राहगीर जुट गए। उन्होंने कहासुनी की तो धर्मेंद्र ने फायर कर दिए। इसमें पति बाल-बाल बच गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बहू ने ही यह हमला भाई से कराया है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.