हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा पिंक शौचालय निर्माण कराने के निर्देश हैं। वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सोमवार को पीड़िताओं की समस्याएं सुन रहीं थीं। यहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बार में भी फरियादियों को बताया। जनसुनवाई में लगभग 34 शिकायतें सुनी हैं। इनमें सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, गुमशुदा किशोरी शिकायतें थीं। उन्होंने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कुछ फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर दिया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि आयोग महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा उनके स्वास्थ्य और गरिमा की सुरक्षा पर भी जोर दिया। कहा है कि पिछली साल दिसंबर में उन्होंने 51 शिकायत सुनीं थीं। सभी का पीड़िताओं की समस्या का समाधान हो चुका है। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। परामर्श केंद्र का समय से निरीक्षण करें अधिकारी जनसुनवाई के दौरान उन्होंने परामर्श केंद्र व वन स्टॉप सेंटर और जिला बाल संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों समय-समय पर निरीक्षण व पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
