• Sat. May 16th, 2026

मोक्षधाम में पेड़ छांटने के मामले में मैनेजर समेत पांच नामजद

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित मोक्षधाम में हरे पेड़ों को छांटने के मामले में मोक्षधाम के मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वनरक्षक जयवीर ने बताया नौ फरवरी को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि मथुरा-वृंदावन मार्ग के समीप मोक्षधाम परिसर में पेड़ काटे जा रहे हैं। वह अपने हमराह साजिद को साथ लेकर मोक्षधाम पहुंच गए। यहां नीम के पेड़ जड़ से काटा गया तथा पीपल व कदंब के पेड़ों की डालियां काटी गई। जानकारी करने पर आसपास के लोगों ने मोक्षधाम के मैनेजर मनोज शर्मा समेत चार अन्य के नाम बताए। इस पर उन्होंने गोविंद नगर थाने में पेड़ काटने और छांटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.