• Thu. Nov 12th, 2026

वृंदावन में महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमनप्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, फहराया झंडा, हवन कर दी आहुति

Byvijay.singhal1233

Oct 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। नगर निगम के जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गांधीजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही शहीद लक्ष्मण समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता, राजेश रावत, सुभाष चंद्र, सौरभ अग्रवाल, गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा और रीमा शर्मा आदि उपस्थित थे। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरुकुल विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क में सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा और पूर्व पीएम के चित्रपट पर माल्यार्पण उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। रामधुन का गायन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सोहनसिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतनबिहारी पारीक, शशिकांत सारस्वत, श्यामलाल शर्मा, घनश्याम चौधरी, पीडी गौतम, श्रीकांत बौहरे, ऋषि पंडित, शत्रुघ्न, बुद्धा और अशोक वैद्य आदि उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.