• Sun. Jul 5th, 2026

महावन में दो बाइकों की टक्कर में 3 की मौत, पुलिस ने घायल युवक को करवाया भर्ती

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में बुधवार देर रात दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना महावन क्षेत्र की है। देर रात मथुरा की तरफ से जा रही बाइक सादाबाद की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार 4 युवकों में से 3 की मौत हो गई। बलदेव के गांव सेलखेड़ा के रहने वाले सत्येंद्र और पवन किसी काम के लिए बाइक लेकर मथुरा जा रहे थे। तभी मथुरा की तरफ से बाइक पर लौट रहे आकाश और राहुल की बाइक से टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र,आकाश और राहुल की मौत हो गई। जबकि पवन घायल हो गया। घायल पवन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। महावन थाना अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि वह गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली की दो बाइक आपस में टकरा गई है। उन्होंने मौके पर देखा तो तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल था। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतकों के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.