• Wed. Nov 25th, 2026

महावन में इधर भतीजी की डोली उठी उधर चाचा की अर्थी

Byvijay.singhal1233

Feb 16, 2025
Spread the love
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गोकुल स्थित हवेली में हो रही शादी उस समय गमगीन माहौल में तब्दील हो गई जब दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने किसी तरह बेटी को विदा किया और उसके बाद चाचा का अंतिम संस्कार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक डेजी पंवार ने बताया कि जनपद न्यायालय में कोर्ट संख्या-पांच के पेशकार लोहवन निवासी रूप किशोर शर्मा की बड़ी बेटी आकांक्षा शर्मा की शुक्रवार को गोकुल स्थित हवेली में शादी थी। शादी समारोह में पिछले काफी दिनों से रूपकिशोर, बड़े भाई राजू पंडित व छोटे भाई राकेश शर्मा उर्फ राको पंडित (45) सहकारी बैंक बलदेव में मैनेजर थे। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे वह रजाई लेकर कार में आराम करने चले गए। बताते हैं कि करीब साढ़े तीन बजे के आसपास आकांक्षा की विदाई रस्म शुरू हुई तो परिजन राकेश को तलाशने लगे। उसकी बेटी ने कार में जाकर पिता को जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं बोले। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उन्हें सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत की जानकारी जब आकांक्षा को लगी तो वह विदाई के लिए तैयार नहीं हुई। परिजन ने किसी तरह समझा बुझाकर गमगीन माहौल में ही उसकी विदाई की रस्म अदा की। शनिवार को गमगीन माहौल में उनके बेटे ओम (15) ने मुखाग्नि दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.