हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शराब के नशे में ग्वालियर फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मृत्यु हो गई। फ्लाईओवर से पास से पुलिस को एक चोरी की बाइक पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, लेकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। शराब के नशे में रविवार रात करीब नौ बजे एक युवक ग्वालियर हाईवे से गिर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल के पास से पुलिस को एक बाइक मिली है, जो चोरी की बताई जा रही है। फरह थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। आशंका है कि मृतक किसी की बाइक चोरी कर ले जा रहा था। शराब के नशे में पुल से गिरकर उसकी मृत्यु हो गई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
