हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र स्थित एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका द्वारा छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने कक्षा दो और तीन की के बच्चों की डंटे से पिटाई की, जिससे बच्चों के शरीर व हाथ-पैर पर निशान पड़ गये। शिकायत कर्ता रवि ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने डंडे से आधा दर्जन बच्चों को पीटा है। बच्चों के शरीर पर डंडे मारने के निशान हैं। पिटाई के कारण छात्र दर्द से कराह रहे हैं। वह ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। आयेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
