• Tue. Jun 30th, 2026

जिस मुंहबोले भाई को छात्रा बांधती थी राखी, उसी ने AI से बना दिए अश्लील फोटो-वीडियो

ByVijay Singhal

May 16, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। हाईवे क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल संचालक की बेटी की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर एआई तकनीक के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने के मामले में आरोपित परिवार का करीबी निकला। जिसे छात्रा पिछले कई वर्ष से राखी बांधती थी। छात्रा के पिता से झगड़े के बाद मुंहबोले भाई ने ही युवती एवं उसके पिता की स्कूल शिक्षिका के साथ अश्लील वीडियो बनाए थे। साइबर पुलिस गुरुवार रात मुंहबोले भाई को गिरफ्तार कर लिया हाईवे थाना क्षेत्र के एक मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। स्कूल संचालक ने पांच मई को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी बेटी की तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी इंटरनेट मीडिया आईडी बनाई गई। इसके बाद एआई तकनीक की मदद से छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए। पुलिस ने गुरुवार रात साढ़े दस बजे आरोपित को यमुना एक्सप्रेसवे लिंक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं आरोपित के परिवार के युवती के परिवार से 20 वर्ष से परिवारिक संबंध थे। छात्रा उसे सगे भाई की तरह मानती ही नहीं थी, बल्कि रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थी। स्कूल संचालक से किसी विवाद के बाद उसने बदले की भावना में यह घिनौनी हरकत की। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीत ने बताया कि आरोपित के मोबाइल, इंटरनेट मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अश्लील वीडियो और फोटो तैयार करने में किसी और की भूमिका तो नहीं थी। इस तरह के मामले सामने आने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने आइटी सेल को सक्रिय कर दिया है। एसएसपी ने बताया, एआई तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईटी सेल को इस तरह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.