हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अयोध्या से अपने दोस्तों के साथ आये युवक की शुक्रवार को यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। गांव पलिया, थाना कैंट, अयोध्या से 25 वर्षीय सर्वेश पुत्र फ़कीरे 10-12 साथियों और परिजनों के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिये आया था। सभी लोग यमुना स्नान के लिये जुगल घाट पहुंचे। इस दौरान सर्वेश गहरे पानी में चला गया। उसको डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिये शोर मचाया तो आस-पास मौजूद नाविक बचाने के लिये नदी में कूद पड़े। काफ़ी देर बाद युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गये। बताते चलें कि यमुना नदी में स्टीमर पलटने से हुई 16 मौतों के बाद भी घाटों पर सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किये गये हैं। तमाम घाट कच्चे हैं, जहां फिसलन भी बनी रहती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
