• Mon. Jun 29th, 2026

हाइवे थाना क्षेत्र स्थित चंदनवन कॉलोनी में चिकित्सक ने क्लिनिक पर पंखे से फंदा लगाकर दी जान

ByVijay Singhal

Apr 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाइवे थाना क्षेत्र स्थित चंदनवन कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक चिकित्सक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना मगोर्रा के गांव नगला चाहर निवासी 50 वर्षीय लाखन सिंह चाहर पुत्र विजय सिंह पिछले करीब 20 साल से परिवार के साथ चंदनवन में रह रहे थे। मकान के पास ही उनका क्लीनिक था, जहां वह मरीजों को दवा आदि देते थे। मंगलवार सुबह नौ बजे के वह घर से दुकान आए और अंदर पंखे के कुंदे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पड़ोसी क्लीनिक के अंदर गया तो शव देखकर शोर मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में लाखन सिंह को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल की ओर दौड़े, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई जयपाल सिंह ने बताया कि लाखन सिंह से उनकी मुलाकात दो दिन पहले गांव में हुई थी। मृतक के दो बेटियां एक बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.