• Mon. Jun 29th, 2026

बाजना रोड स्थित स्कूल गया पांचवीं का छात्र लापता

ByVijay Singhal

Apr 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना थाना क्षेत्र के बाजना रोड स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए आया छात्र लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। जानकारी अनुसार पवन (12) पुत्र सोहनवीर सिंह निवासी खरबा की नगरिया थाना राया नौहझील क्षेत्र के आर्केडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को परिवार में शादी होने के कारण घर आया हुआ था।
पिता सोहनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे पवन को यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट से नोएडा डिपो की गाड़ी में बाजना कट के लिए बैठा दिया। शाम पांच बजे करीब जब परिजनों ने स्कूल में पवन के पहुंचने की जानकारी की तो स्कूल स्टाफ ने छात्र के स्कूल न पहुंचने की बात कही। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और खोजबीन में जुट गए। परिजनों ने नोएडा पहुंचकर परिचालक से जानकारी की तो उसने बताया कि गाड़ी में बाजना कट की पवन अकेली सवारी था। दो बजकर पचपन मिनट पर वह बाजना कट पर उतर गया। परिजनों ने नौहझील थाने में तहरीर देकर पवन के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि छात्र के लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही छात्र को खोज लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.