• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा जनपद में हाई स्कूल के परिणाम में पांच पायदान नीचे खिसका

ByVijay Singhal

Apr 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद जारी हो गया। जिले के 34565 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जनपद ने हाईस्कूल की ओवरआल सूची में प्रदेश में 17 वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि पिछली बार 12 वां स्थान था। दोपहर करीब 1.30 बजे परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों की निगाहें बोर्ड की साइट पर टिक गईं। जैसे ही आशानुरूप परिणाम आया, मेधावी उछल पड़े और घरों में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। जनपद की मेरिट में स्थान बनाने वाले होनहारों के घर में तो खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके माता-पिता को बधाई देने के साथ ही मिठाइयां बांटी गईं। हाईस्कूल परीक्षा में इस पर जिले के 42472 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 37493 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस लिहाज से परिणाम 92.19 प्रतिशत रहा। प्रदेश में इस बार जिले का 17 वां स्थान रहा है जबकि विगत वर्ष 12वां स्थान प्राप्त किया था। गत वर्ष 42944 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिनमें से 38306 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34976 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस तरह गत वर्ष की अपेक्षा इस बार का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया।
दोपहर बाद जैसे ही परिणाम जारी हुआ। परीक्षार्थियों में अपना परिणाम जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई। कुछ परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल पर तो कुछ ने साइबर कैफे जाकर अपना परिणाम देखा। जैसे ही परिणाम मनमुताबिक दिखा विद्यार्थी खुश नजर आए। उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न आने पर कुछ परीक्षार्थी मायूस भी दिखे। काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने विद्यालयों भी पहुंचे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों और माता पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिले की टॉप टेन की सूची में शामिल परीक्षार्थियों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं था। अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को टॉप टेन की सूची में देखकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों में भी हर्ष की लहर दौड गई। उन्होंने टॉपर्स को विद्यालय बुलाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं आसपास के लोग भी बधाई देने के लिए टॉपर्स के घर पहुंचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.