• Sun. Nov 29th, 2026

व्रन्दावन के गांव अक्रूर के पास मिले दो शव, एक की शिनाख्त

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गांव अक्रूर के पास दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति का शव यमुना में मिला, जिसकी पहचान हो गई है, जबकि दूसरे शख्स की शिनाख्त नहीं हुई है। अक्रूर के पास से गुजर रही यमुना में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त मैनपुरी के नगला आहार निवासी धर्मेंद्र सिंह (38) पुत्र दीनदयाल यादव के रूप में की। वह नोएडा में नौकरी करता था और सोमवार सुबह दर्शन करने आया था। नयति हॉस्पिटल पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह केसीघाट के पास इमलीतला घाट पर नहाने के दौरान यह डूब गया था, शाम को उसका शव बरामद हुआ है, वहीं गांव के नजदीक ही करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। एसओ अजय वर्मा ने बताया कि युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.