• Fri. Jul 3rd, 2026

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा संस्कार, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के मध्य कार्य करेगी श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद

ByVijay Singhal

Jul 4, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। अखिल भारतीय स्तर पर श्री माथुर चतुर्वेदी समाज को एकत्रित करने के  उइद्देश्य से  महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत निवास करने वाले माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज को एकत्रित करते हुए माथुर चतुर्वेदी समाज की राष्ट्रीय संस्था श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  एक और दो जुलाई को मध्यप्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि विधर्मी आक्रांताओं के आक्रमणों से अपनी ऋषि कुल परम्परा को संरक्षित रखने के लिए सन्  1750 के दशक में मथुरा पुरी से बहुत बड़ी संख्या में माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज के परिवारों का पलायन मथुरा पुरी से हुआ और भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों में अपने पुरुषार्थ से अपने पूर्वजों के मार्गदर्शन में अपनी ऋषि कुल परम्परा को जीवंत रखते हुए अपने आप को आज तक  स्थापित रखा है जिनकी कुल देवी महाविघा और चर्चिका के रूप में आज भी मथुरा पुरी में विराजमान हैं और भारतबर्ष से आज भी माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण बंधु अपनी कुलदेवियों के पूजन अर्चन के लिए अपनी मातृभूमि मथुरापुरी  आते हैं ऐसे सभी माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण, जो सात गोत्र और चौसठ अल्ल के अंतर्गत है और भारत के विभिन्न हिस्सों में निवास कर रहे हैं, भारत की आजादी के अमृत महोत्सव काल में स्वतंत्र भारत के 75 बर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जब सम्पूर्ण भारत में नये भारत का आगाज़ हो रहा उस पावन दौर में उन सभी सामाजिक बंधुओं, परिवारों को एक सूत्र में एकत्रित करने के उद्देश्य से माथुर चतुर्वेदी समाज की अग्रणी संस्था श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में महाजनसंपर्क अभियान चलाया  जा रहा है,जिसके परिणामस्वरूप आज तक लगभग बत्तीस हजार सामाजिक बंधुओं की जन गणना का आंनलाईन आंकड़ा , राष्ट्रीय जनगणना संयोजक महापरिषद  सी पी चतुर्वेदी और उनकी टीम द्वारा आज राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में रखा गया है,संगठन से राष्ट्रीय स्तर पर अब तक लगभग आठ हजार परिवारों को जोड़ा गया है, पच्चीस राज्यों में संगठन का गठन किया गया है। एक और दो जुलाई को सम्पूर्ण भारत वर्ष में गठित राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और पदाधिकारियों की बैठक सामाजिक एकता,एवं समाज में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण, चिकित्सा, स्वरोजगार, एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करते हुए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की गयी । दो जुलाई को माथुर चतुर्वेदी महापरिषद द्वारा माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज के युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें लगभग 300 युवक युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के उत्तर प्रदेश के महामंत्री रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चतुर्वेदी बंधुओं की सहभागिता राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रतिनिधियों के रूप में रही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी को राष्ट्रीय संरक्षक बृजमोहन चतुर्वेदी, सुखदेव प्रसाद, सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य अतिथि के रूप में परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक ललित चतुर्वेदी रहे। बैठक के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवण चतुर्वेदी, नितीश चतुर्वेदी, परमाणु वैज्ञानिक ललित चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कुलदेवी श्री महाविघा और चर्चिका मईया के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया।संगठन मंत्री कान्तानाथ चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंगलाचरण कर कार्यक्रम का वैदिक रीति से शुभारम्भ किया। मध्यप्रदेश माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के प्रदेश अध्यक्ष तरूण चतुर्वेदी एवं पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का चंदन लगाकर एवं उपरना उढाकर भव्यता के साथ अभिनन्दन किया गया, आगंतुक सभी सम्मानित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम में महापरिषद की राष्ट्रीय युवा महापरिषद के अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, महापरिषद उत्तर प्रदेश के संरक्षक सुबोध चतुर्वेदी अध्यक्ष डॉ सुजीत चतुर्वेदी, महामंत्री हरीश चतुर्वेदी सहित गणमान्य समाजिक बंधुओं की सहभागिता  सहित विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में सहभागिता सुनिश्चित की गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.