• Sun. May 17th, 2026

होरी डांड़ौ दिवस जानिकै अति फूले ब्रजराज

ByVijay Singhal

Feb 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होरी डांड़ौ दिवस जानिकै अति फूले ब्रजराज, बैठे सिंहद्वार पै आपुन जुरिकैं गोप समाज। वसंत पंचमी से ब्रज में चहुंओर होली का उल्लास छाया है। मंदिर-मंदिर आस्था के रंग बिखर रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर द्वारिकाधीश मंदिर में होली का डांढा गाढ़ा गया। मंदिर परिसर में मौजूद भक्त ठाकुर द्वारिकाधीश के प्रसादी स्वरूपी रंग-गुलाल से सराबोर हो गए। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में माघ पूर्णिमा पर प्रात: छह बजे मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा ने होली का डांढा गाढ़ा, जिसका पूजन सेवाधिकारी अजय तेलंग ने कराया। इसके बाद राजभोग के दर्शन में 10 से 11 बजे तक ढप पूजन के साथ रसिया और होली के गीतों का गायन भी शुरू हुआ। श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर होकर जमकर झूमे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी और सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने रसिया फाग मंडल के पदाधिकारी छैलबिहारी व चुन्नीलाल को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बताया कि ब्रज फाग रसिया गायन का सिलसिला होली तक चलेगा। उन्होंने बताया कि ढप की थाप पर ‘ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डालो, आज बिरज में होरी रे रसिया होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया’ आदि ब्रज के प्रमुख रसिया का गायन एक माह तक सुनने को मिलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.