• Sat. May 16th, 2026

नोटों से बनी पोशाक धारण कर बांकेबिहारी ने दिए दर्शन

ByVijay Singhal

Feb 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल ने बुधवार को नोटों से बनी पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। एक भक्त ने ठाकुरजी को नोटों की पोशाक सेवित की। सेवायत ने जैसे ही आराध्य का शृंगार किया तो सभी लोग एकटक निहारते रहे। यह पोशाक चर्चा का विषय बन गई। इस पोशाक में बिहारीजी को देखने के लिए भक्त लालायित रहे। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी लाल को माघ पूर्णिमा के दिन विशेष पोशाक धारण कराई गई है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी की गई नई करेंसी के 200 के नोटों से बनी हुई पोशाक पहनाई गई। इस पोशाक पर करीब 3 लाख रुपये की लागत आई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.