• Thu. Nov 5th, 2026

84 कोस परिक्रमा लगाकर लौटी हिंदू चेतना यात्रा

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन समर्थन जुटाने और हिंदुओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई हिंदू चेतना यात्रा शनिवार को संपन्न हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। सात दिवसीय 84 कोस की इस हिंदू चेतना यात्रा को श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समर्थन मिला है।

शनिवार को मधुवन के ध्रुव मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि हिंदू चेतना यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अपनी आवाज बुलंद की है। यात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। साथ ही तीर्थ स्थलों के साधु, संत व महात्माओं का भी आशीर्वाद भी लिया। बछगांव, कौथरा, समाई, बहज, डींग, जड़खोर, अलीपुर, पसोपा, अलीपुर, सौंध, खांबी, मारवगांव, भांडीर वन और वंशीवट समेत अन्य क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी थी। पदाधिकारियों से ग्रामीणों ने कहा कि वह महेंद्र प्रताप के साथ हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। आदिबद्री नाथ मंदिर के महंत श्रीशिवरामदास महाराज, लक्ष्मण झूला आदिबद्री नाथ मंदिर के महंत गिरधर दास महाराज ने हिंदू चेतना यात्रा को अपना समर्थन दिया है।श्रीठाकुरजी लड्डू गोपाल मंदिर मुकुंदपुर के महंत मधुवन दास महाराज, मधुवन बिहारी मंदिर के संत दान सिंह, रामभरोसी, गिरवर सिंह, हरीश चंद्र, रामलाल सिंह, चौधरी हरिशंकर, महेश, ब्रजकिशोर शर्मा, राजवीर सिंह, सीताराम बघेल, रोहिताश, श्याम सिंह, ज्ञान सिंह, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.