• Thu. Nov 5th, 2026

मथुरा में पाइप लाइन से तेल चोरी को रोकने का लेकर मीटिंग में मंथन

Byvijay.singhal1233

Nov 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी के आईओसीएल व पुलिस अधिकारियों के मध्य स्थानीय होटल में पाइप लाइन की सुरक्षा-पैट्रोलिंग करने पर जोर दिया गया। पुलिस द्वारा तेल चोरी के मामले में त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने पर पुलिस टीम को रिफाइनरी प्रशासन ने सम्मानित किया। मथुरा रिफाइनरी के आईओसीएल के अधिकारियों ने एक होटल में एसएसपी श्लोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस समन्वय मीटिंग के दौरान जिले में होकर गुजरने वाली रिफाइनरी की पैट्रोलियम पदार्थ की पाइप लाइनों की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की गयी। इस दौरान फरह, रिफाइनरी, छाता, बलदेव क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पाइप लाइनों की पुलिस द्वारा की जा रही निगरानी पर संतोष जताया गया। पाइप लाइन से तेल चोरी होने के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई को लेकर आईओसीएल के अधिकारियों ने पुलिस की प्रशंसा की। इस मौके पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात आलोक राज नारायण, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी, सीओ छाता भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी, फरह, छाता आदि थाने के प्रभारी मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.