• Thu. Nov 5th, 2026

युवक की मौत के बाद चार स्विमिंग पूल किए सील

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित स्विमिंग पूल में ऑटो चालक का शव मिलने के बाद प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से हरकत में आ गई है। शनिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बिना मानक के संचालित चार स्विमिंग पूल सील किए हैं। सीओ सिटी ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट और जिला क्रीड़ा अधिकारी को ऐसे स्विमिंग पूल को बंद कराने को पत्र लिखा था। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 24 मई को एक दर्जन स्विमिंग पूल संचालकों को नवीकरण कराने और मानक पूरे करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसमें राधा कृष्णा वाटर पार्क फैमिली स्विमिंग पूल भी शामिल था। राधा कृष्ण स्विमिंग पूल संचालक को मानक पूरे करने और नवीकरण कराने तक पूल को बंद रखने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके संचालक ने पूल को बंद नहीं किया। क्रिस्टल ब्लू स्विमिंग पूल, युवराज सिंह फार्म हाउस स्विमिंग पूल, श्रेयस फार्म हाउस स्विमिंग पूल, राधाकृष्ण वाटर पार्क फैमिली स्वीमिंग पूल को सील किया गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को बिना मानक के संचालित स्विमिंग पूल पर रोक लगाने को पत्र भेजा था। युवक की मौत के मामले में अभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। युवक की मौत तो पानी में डूबने के कारण हुई है, लेकिन वह पानी में कैसे डूबा और उसके साथ नहा रहे युवकों ने उसे क्यों नहीं बचाया। यह जांच का विषय है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही युवक की मौत का राजफाश हो जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.