• Thu. Nov 26th, 2026

व्रन्दावन में ऑटो में बैठी हेमा मालिनी, लोगों से पूछा हालचाल; जानी वृंदावन की समस्याएं

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के व्रन्दावन में सांसद हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनका नया अंदाज देखने को मिला। वह ऑटो में सवार थीं। लोगों से हाल-चाल पूछ रहीं थीं। इसके अलावा वृंदावन की समस्याओं को भी देख रहीं थीं। सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण गुरुवार शाम को किया गया था। हेमा मालिनी के साथ नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद, स्थानीय लोग थे। केसी घाट से सांसद ऑटो में सवार हुईं। परिक्रमा मार्ग होते हुए सुनरख रोड तक का उन्होंने निरीक्षण किया।  इस दौरान लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने समस्याएं बताईं। इसके अलावा बाहर से आए श्रद्धालुओं से भी उन्होंने बातचीत की। अपने बीच हेमा मालिनी को ऑटो में बैठा देख लोग अचंभित हो गए। इस दौरान हेमा मालिनी को सबसे अधिक परिक्रमा मार्ग पर महिला शौचालय की समस्या लगी। अन्य समस्याओं को भी देखा। नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में आदेशित किया है कि वह समस्याओं का समाधान कर उन्हें अवगत कराएं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.