• Fri. Nov 27th, 2026

HMPV को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों की होगी आरटीपीसीआर जांच

Byvijay.singhal1233

Jan 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के देश में मामले सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी लैब संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि इस वायरस की पुष्टि होने पर इसकी रिपोर्ट तत्काल सीएमओ कार्यालय में भेजें। उन्होंने बताया कि इस वायरस की जांच के लिए कोई अतिरिक्त किट विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है। आरटीपीसीआर से ही जांच कराई जा रही है।

सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों व शहरों से आने वाले लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस वायरस से इंफेक्शन देश में पहले भी होते रहे हैं। यह वायरस ज्यादातर बच्चों, बड़ों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में फैलता है। इसके मुख्य लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गंभीर मामलों में सांस का फूलना इत्यादि है। इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने व हाथ मिलाने आदि से फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिन बच्चों को बुखार, खांसी के लक्षण हैं, उन बच्चों और उनके परिवार वाले मास्क जरूर पहनें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.