• Thu. Nov 26th, 2026

दोस्त को शराब पिलाकर बनाया बंधक, फिर चलती कार में की ये हरकत; पुलिस विभाग में मची खलबली

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दोस्त को शराब पिलाने के बाद कार में बैठाकर उसे बंधक बनाया। फिर दोस्तों ने चलती कार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। युवक की पिटाई करते हुए कार चार थाना क्षेत्र से होकर गुजर गई, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी। शनिवार को पिटाई के वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने पर पुलिस विभाग ने खलबली मच गई। एसपी सिटी की लताड़ के बाद हाईवे थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मनोज उपाध्याय उर्फ सोनू पंडित हाईवे थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी कालोनी में रहते हैं। इसी कालोनी में कुछ युवकों की सोनू के साथ दोस्ती है। पिता जगदीश ने बताया, चार जुलाई को कालोनी के युवकों ने सोनू को बुलाया और उसे पहले शराब पिलाई। इसके बाद उसे अगुवा करके कार में बंधक बना लिया। फिर चलती कार में उसकी जमकर पिटाई की। आरोपित दिनदहाड़े कार में बेटे को पिटते हुए थाना हाईवे, रिफाइनरी, सदर बाजार और थाना जमुनापार से होते हुए निकले, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शाम को घायल बेटा घर पहुंचा तो पूरे प्रकरण को बताया। पिता जगदीश ने बताया, घटना को लेकर हाईवे पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हो गए तो पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी सिटी डा.अरविंद कुमार ने हाईवे थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी को लताड़ लगाई और पूरे प्रकरण की जानकारी की। इसके बाद हरकत में आई हाईवे थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.