• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा के कोसीकलां में जीएसटी टीम ने किया का सर्वे, खलबली

ByVijay Singhal

Dec 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जीएसटी की टीम ने सर्वे किया। बठैन गेट तिराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से चल रही ट्रेडिंग कंपनी की कई घंटे जांच चली। मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर 42 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। साथ ही ट्रेडर्स को रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी। राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर शशिभूषण सिंह को कोसीकलां के बठैन गेट तिराहे पर भी बिना रजिस्ट्रेशन ट्रेडर्स कंपनी संचालित होने की जानकारी मिली थी। उनकी टीम ट्रेडर्स के यहां सर्वे की कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि इसे फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है। कई घंटे की कार्रवाई के बाद दस्तावेजों के आधार पर ट्रेडर्स से 42 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि टीम ने फर्म में माल, माल के बिल, स्टॉक, चेक करते हुए सारे रिकॉर्ड खंगाले। यहां बिटुमेन कंपनी चल रही थी, जिसमें कंपनी संचालकों ने लाखों रुपये की खरीदारी की है, जिसमें इनके ही द्वारा फर्जी बिल बनाकर विभाग को चूना लगाया लगा रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.