• Sat. May 16th, 2026

गेहूं की सरकारी खरीद कल से शुरू, 86 क्रय केंद्र बनाए

ByVijay Singhal

Feb 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद 1 मार्च से 86 क्रय-विक्रय केंद्रों पर शुरू होगी। खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों का पंजीकरण कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी खरीद केंद्रों के लिए केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 86 केंद्रों पर पॉश मशीन भी दे दी गई हैं। गेहूं की आवक से पहले केंद्र प्रभारियों को कर्मचारियों के साथ किसानों से संपर्क करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्हें प्रेरित करना है ताकि जैसे ही आवक आए, वैसे ही क्रय केंद्र गुलजार हो जाएं।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 1.88 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बुवाई हुई थी। इससे 7,89,600 मीट्रिक टन लगभग गेहूं के पैदा होने का अनुमान है। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि गेहूं खरीद का पिछली वर्ष 93000 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया था। इस बार अभी शासन से कोई लक्ष्य नहीं आया है लेकिन पिछले साल से अधिक खरीदने की तैयारी है। उन्होंने कह कि जिन किसानों को गेहूं बेचना है, वह ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। क्योंकि बिना पंजीकरण के खरीद नहीं की जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछली बार 2275 रुपये क्विंटल था। 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल गेहूं का भाव खुले बाजार में 2900-3000 रुपये प्रति क्विंटल तक है। अगर भाव घटता नहीं है तो सरकारी खरीद में चुनौती होगी। गेहूं बेचने के लिए किसानों ने जागरूकता दिखानी शुरू कर दी है। जिले में अब तक 459 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिन किसानों ने पहले पंजीकरण कराया है उनकी तौल खरीद केंद्र पर पहले की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.