• Sat. May 16th, 2026

कांग्रेसियों की गिरफ्तारी को मथुरा में लखनऊ पुलिस ने दी दबिश

ByVijay Singhal

Feb 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 33 साल पुराने एक मुकदमे में सीजेएम न्यायालय लखनऊ ने कांग्रेसियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। हजरतगंज थाने से उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदेश भर में टीमें गई हैं। इसमें मथुरा के भी कुछ कांग्रेसी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा में भी लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। पूरे दिन कांग्रेसियों में इसकी चर्चा रही। महंगाई के विरोध में प्रदेश व्यापी अभियान के तहत वर्ष 1991 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया था। मामले में कांग्रेसियों के विरुद्ध हजरतगंज थाने में बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में सुनवाई करते अब सीजेएम न्यायालय लखनऊ में हो रही है। अब तक न्यायालय में पेश न होने पर सभी आरोपियों के गैर जमानती वारंट न्यायालय ने जारी किए हैं। ऐसे में हजरतगंज थाने से पुलिस की टीमें वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गई हैं। मुकदमे में मथुरा के भी पुराने कांग्रेसी शामिल थे, इसके चलते मथुरा में भी लखनऊ पुलिस ने दस्तक दी। बृहस्पतिवार की दोपहर चौक बाजार स्थित घी का कटरा निवासी कांग्रेसी हरीश गर्ग के यहां पुलिस ने दबिश दी। हालांकि वह घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.