• Thu. Nov 19th, 2026

व्रन्दावन-मांट के मध्य पांटून पुल पर आवागमन शुरू

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन-मांट के मध्य केसी घाट पर पांटून पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मांट क्षेत्र से हजारों की तादाद में लोग प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन जाते हैं। तमाम लोग वृंदावन दूध, सब्जी आदि बेचने भी जाते हैं। पिछले कई माह से यमुना के जल स्तर में गिरावट न होने के चलते पुल निर्माण नहीं हो सका था, हालांकि लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार पुल निर्माण 15 अक्तूबर को हो जाना चाहिए था परंतु यमुना में जल स्तर ज्यादा होने के चलते मंगलवार की रात को इसका निर्माण पूरा किये जाने के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया है। बताते चलें कि पांटून पुल से होकर मांट से वृंदावन की दूरी मात्र पांच किलोमीटर है, जबकि पानीगांव के पक्के पुल से होकर यही दूरी 16 किलोमीटर है। हालांकि अभी पुल से केवल दो पहिया वाहन व पैदल यात्री ही निकल पा रहे हैं बताया गया है कि अगले दो दिनों में चार पहिया हल्के वाहन भी निकल सकेंगें।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.