• Sat. May 16th, 2026

प्रवेश पत्र में विषय बदलवाने के लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थी

ByVijay Singhal

Feb 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। साथ ही विद्यार्थी प्रवेश पत्र में विषयों को बदलवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों के विषयों में बदलाव किया जा रहा है। प्रवेश पत्र में विषय संशोधन और जेंडर में परिवर्तन के लगभग 140 आवेदन आए हैं। जिले में 120 केंद्रों पर संचालित बोर्ड परीक्षाओं में 72450 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। विभाग की ओर से 15 फरवरी तक प्रवेशपत्रों की विषय, जेंडर, नाम व माता-पिता के नाम आदि की गलतियों में सुधार के लिए आवेदन मांगे थे। जनपद से 78 विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने संशोधन के लिए आवेदन किए थे। बोर्ड ने उनमें संशोधन कर दिया था। इसके बाद 16 फरवरी से 25 फरवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 140 विद्यार्थियों ने विषयों और जेंडर में बदलाव के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक आवेदन गणित और गृह विज्ञान के विषयों को बदलने के लिए आए। बोर्ड के नियम के अनुसार शिक्षा विभाग ने छात्रों के विषयों में बदलाव कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.