• Fri. Nov 27th, 2026

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए शासनादेश बदला

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए शासनादेश ही बदल दिया गया है। भवन मरम्मत कार्य के लिए रोड निर्माण कार्य के लिए पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं। कुछ ठेकेदार इस मनमानी के विरुद्ध शासन में शिकायत करेंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने 12 मई को राया, मांट, नौहझील एवं बलदेव के स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के लिए मरम्मत आदि कार्य की निविदाएं प्रकाशित की थीं। चूंकि यह कार्य भवन मरम्मत का है तो इसके लिए शासनादेश के अनुसार भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से ही निविदाएं मांगी जा सकती हैं, लेकिन पीडब्लूडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को यह काम दिलाने के लिए शासनादेश ही बदल दिया। भवन कार्य के लिए रोड निर्माण कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं। ऐसे में भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदार पसोपेश में हैं कि वह इस कार्य में निविदा डालें अथवा नहीं। वहीं उनका आरोप है कि अपने चहेते ठेकेदारों का काम दिलाने के लिए अधिकारियों ने मनमानी की है। इसकी शिकायत वह शासन सहित विभाग के उच्चाधिकारियों से भी करेंगे। एसके अग्रवाल, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग ने कहा, ये छोटे-छोटे कार्य थे। इनमें पहले भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई थीं, लेकिन किसी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली। इसके बाद मार्ग कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदा मांग ली गईं। इसकी शिकायत मिली तो अब इस निविदा को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.