हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिए चार आरोपियों की निशानदेही पर डीग रोड स्थित नीम गांव चौराहे के पास झाड़ियों से चार तमंचे और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 7 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 6 मई की रात करीब 11 बजे डीग रोड स्थित सियाराम बाबा आश्रम के पास आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और पुरुषोत्तम पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें पुरुषोत्तम के दाहिने-बाएं हाथ और घुटने में गोली लगी। फायरिंग में पुरुषोत्तम के साथी रवि और चंद्रपाल बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उन्होंने घटना में इस्तेमाल तमंचे नीम गांव चौराहे की ओर झाड़ियों में छुपाने की बात बताई। निशानदेही पर पुलिस टीम ने बुधवार को हथियार बरामद कर लिए। पकड़े गए आरोपियों में रूपेश उर्फ लाला निवासी मोहल्ला भूरेबरहा, गांव बहज, अखिलेश उर्फ अक्की निवासी मोहल्ला रामपुरा, गांव बहज, संदीप उर्फ सौदान निवासी मोहल्ला अऊदरवाजा, थाना डीग और हिम्मत निवासी ग्राम नंगला दादू बहज, थाना डीग राजस्थान हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
