हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस लाइन सभागार में महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत 22 सितंबर 2025 से 30 जून 2026 तक केंद्रों पर महिलाओं से संबंधित कुल 3366 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए 3198 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 2039 पीड़िताओं की काउंसलिंग कराई गई, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 103 महिलाओं को वकील उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा 331 मामलों में परिवार परामर्श के जरिए सकुशल समझौता कराकर घर भेजा गया और 100 पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई व विशेष जांच प्रकोष्ठ के माध्यम से मुआवजा दिलाया गया। थानावार स्थिति देखें तो सर्वाधिक 41 शिकायतें हाईवे थाने और 35 कोसीकलां में आईं, जबकि वृंदावन थाने में प्राप्त 21 में से रिकॉर्ड 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गईं। सभी मिशन शक्ति केंद्रों पर 24 घंटे सक्रिय रहने वाले सीयूजी मोबाइल नंबर आवंटित किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
